हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

104 हेल्पलाइन से परामर्श सुविधा होगी उपलब्ध – मंगल पांडेय

 

पटना, 29 मार्च 2026: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गर्मी से होनेवाली बीमारियों का सतत निगरानी जरूरी है।

जिलों में अस्पताल की क्षमता के अनुसार हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए कम से कम पांच डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था, पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, आइस पैक, ठंडा पानी, एंटी डाइरियल ड्रग्स, पंखा, कूलर और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगल पांडेय ने कहा कि आम लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी जाएगी। प्रारम्भिक सलाह के लिए 104 हेल्पलाइन के माध्यम से निःशुल्क परामर्श लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *