“09 मार्च को रालोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, अहम फैसले लिये जा सकते हैं”
=============================
पटना,6 मार्च 26
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 09 मार्च को आहूत की गई है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि बैठक में पार्टी के संगठन की मजबूती को देखते हुए बदलावों को लेकर अहम फैसले लिये जा सकते हैं।
बैठक में पार्टी हित के लिए देशभर से आये हुए प्रतिनिधियों का सुझाव और मार्गदर्शन लिया जायेगा। पार्टी में फेर बदल भी किया जा सकता है ।
