खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक
=======================
माननीय उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी लक्ष्यों को आगामी 20 मार्च, 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
*मुख्य निर्देश*
– विभागीय राजस्व हानि की रोकथाम और लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी जिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया।
– पर्यावरणीय स्वीकृतियों में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
– पत्थर भूखंडों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और राज्य में उपलब्ध पत्थर खनिज संसाधन से राजस्व की वृद्धि और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
– ईंट भट्ठों पर कर संरचना में संशोधन के प्रस्ताव हेतु पड़ोसी राज्यों के कर ढांचे का अध्ययन करने का निर्देश
दिया गया।
