जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल, पटना में बाल हृदय रोग का सफल इलाज
===================================
पटना। 8 अक्टूबर 2025
पटना के जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में अब जटिल से जटिल बाल हृदय रोग के इलाज और ऑपरेशन की सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। इस अस्पताल में बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सप्रे और उनकी टीम ने बिहार सरकार के सहयोग से निःशुल्क इलाज की शुरुआत की है।
अगर बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो, वजन नहीं बढ़ता हो, हृदय की धड़कन बढ़ जाती हो, होठ और त्वचा नीला पड़ जाए, तो ये हृदय रोग के लक्षण हो सकते हैं। लक्षण मिलने के तुरंत बाद परिजन को बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर इलाज कराना चाहिए।
जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में विशेषज्ञ एवं अनुभवी पेडियेट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट के साथ-साथ पेडियेट्रिक कार्डियक सर्जन और अनुवांशिक एवं जन्मजात हृदय रोग के लिए विशेष टीम उपलब्ध है। इसके साथ बीमारी की जांच, इलाज तथा ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक मशीनें, उपकरण तथा सुविधाएं मौजूद हैं।
इस अस्पताल में बिहार की प्रथम सफल धमनी स्विच ऑपरेशन, रैस्टेली ऑपरेशन, बाल हृदय रीडू सर्जरी, 5 महीने के शिशु की ASD/VSD सर्जरी, 5 किलोग्राम से कम वज़न वाले बच्चों में वीएसडी डिवाइस क्लोजर, पीडीए स्टेंटिंग और कोआर्कटेशन डाइलेशन सफलतापूर्वक की जा चुकी है।
बिहार सरकार के सहयोग से यह इलाज पूर्णतः निःशुल्क होगा। जांच से लेकर इलाज, सर्जरी के साथ दवाएं भी मुफ्त में मिलेंगी। इससे बिहार के बाल हृदय रोग पीड़ित बच्चों के परिजनों को देश के अन्य राज्यों में इलाज कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि हमलोग बिहार के लोगों को उनके घर में व सभी इलाज तथा ऑपरेशन कराने की सुविधा देने को कटिबद्ध हैं जो देश-दुनिया में उपलब्ध है। जब बिहार में ही देश के अन्य राज्यों वाला इलाज, सर्जरी उपलब्ध रहेगी, तो उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।
