सरकार एवं प्रशासन चाहे जितना जोर लगा ले जीतेंगे मेरे पापा ही
=======================
पटना: 4नवंबर 25
बिहार में पहले चरण की मतदान की अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। इस पहले चरण के चुनाव में एक सीट जिस पर सभी लोगों का ध्यान है वह है पटना जिला अंतर्गत दानापुर विधानसभा क्षेत्र।
इस दानापुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल से विधायक रीत लाल यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्यावर नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के बीच मुकाबला बहुत ही रोचक स्थिति में पहुंच गया है।
रामकृपाल यादव इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उनकी हार हुई थी पार्टी ने उन्हें दानापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया।
रीत लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान में विधायक हैं और पार्टी की ओर से फिर से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया , फिलहाल रीतलाल यादव को किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है उनके जेल में जाने के बाद उनकी पुत्री श्वेता सिंघानिया ने अपने पिता के चुनाव की बागडोर संभाली ।
सबसे बड़ी बात है कि मात्र 14 साल की उम्र की 11वीं की छात्रा श्वेता सिंघानिया परिपक्व दिखती हुई अपने पापा के लिए अपने क्षेत्र की जनता के पास जा जाकर उन्हें जिताने की अपील कर रही थी।
रीतलाल यादव की पुत्री श्वेता सिंघानिया ने कहा कि हमारे पिताजी इस क्षेत्र के हर एक लोगों को अपना मानते थे तथा उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं ,आज जबकि सरकार प्रशासन को हाथ में लेकर उन्हें हराने के लिए हर एक हथकंडे अपना रही है तो विधानसभा क्षेत्र की जनता से मैं अपील कर रही हूं कि मेरे पिता रीतलाल यादव को जिताकर उन्हें हिम्मत प्रदान करें की बुरे वक्त पर आपके क्षेत्र के लोग आपके साथ हैं।
श्वेता ने कहा कि मेरा पिता को हराने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार की बड़े-बड़े नेता क्षेत्र में कैंपेन कर रहे हैं जबकि मेरे साथ ना कोई स्टाफ प्रचारक है ना कोई नेता।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव को इसी दानापुर सीट से बढ़त मिली थी शायद यही कारण है कि NDA को कहीं ना कहीं यह विश्वास होगा कि यह सीट एनडीए के खाते में आएगी।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान विधायक रीतलाल यादव की पैतृक गांव भी इसी क्षेत्र में है तथा इस क्षेत्र के भौगोलिक एवं राजनीतिक दृष्टि को भली भांति से समझते हैं। शायद यही कारण है कि एनडीए एलाइंस दानापुर की इस सीट के लिए बड़े-बड़े स्थान प्रचारकों को लगा रखा है।
फिलहाल आज शाम को चुनाव प्रचार का समय खत्म होने जा रहा है अब देखना है कि जनता किन्हें अपना नेता चुनकर सदन में भेजती है।
