एक कर्मयोगी का दुखद अवसान* सीताराम चंदेल का कल दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया 

*एक कर्मयोगी का दुखद अवसान*

सीताराम चंदेल का कल दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया

==========================

 

रतनपुर, बिलासपुर – सीताराम चंदेल, एक ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने अपने जीवन को सेवा और समर्पण के लिए समर्पित किया, का दुखद अवसान हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांतों पर आजीवन चलते हुए, उन्होंने हमेशा समाज सेवा के लिए हाथ बढ़ाया।

 

सीताराम जी ने अपने परिवार को एक सयुंक्त परिवार व्यवस्था की धुरी बनाकर रखा, जहां हर सदस्य को बराबर महत्व दिया गया। उनके शैक्षणिक वातावरण ने उनके बच्चों को भी प्रेरित किया, जिनमें से डॉ. विजय चंदेल और डॉ. जय चंदेल आज समाज सेवा में सक्रिय हैं।

 

सीताराम जी का सीताराम हाँटल रतनपुर में शुद्धता और स्वाद के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने हर कर्मचारी को अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार और स्नेह दिया। उनकी सेवा भावना और सरलता ने उन्हें रतनपुर के लोगों के दिलों में बसाया।

 

उनके दुखद अवसान से रतनपुर ने एक अच्छे और सच्चे रत्न को खो दिया है। उनकी याद में हम उन्हें भावपूर्ण नमन् करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *