10 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन बिहार में 

oplus_2

10 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन बिहार में

 

फैलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की ओर से 10 फरवरी से गांव एवं शहरों के हर एक टोला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक नागरिक को दवाइयां खिलाई जाएगी।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 फरवरी से फैलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक राज्य की प्रत्येक गांव गांव तक चलाया जाएगा। इस आयोजन के जरिए राज्य के सभी क्षेत्र से फैलेरिया से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

आज इस बात की जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा कहा गया कि इस रोग के रोकथाम के लिए प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जाता है इस आयोजन के जरिए प्रत्येक व्यक्तियों को दो गोली का सेवन करना होता है जो की खाना खाने के बाद खाना है। दवाई खाने के उपरांत इसके कुछ साइड इफेक्ट जैसे बुखार, चक्कर आना, उल्टी होना आदि लक्षण आते हैं इसका अर्थ क्या होता है कि आपके अंदर कहीं ना कहीं फाइलेरिया के लक्षण जरूर रहे थे जो की दवा खाने के बाद उसे पर असर करना शुरू कर दिया ।इस दवा का सेवन प्रति वर्ष मात्र एक बार करना यानी की 5 सालों में पांच बार फलेरिया का डोज लेना है इस डोज को ले लेने के उपरांत फैलेरिया के रोकथाम में मदद मिलेगी।

इसके लिए सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य संस्थाओं की सहयोग से राज्य के प्रतीक व्यक्तियों को अपने सामने दवा खिलानी है।

विगत साल सर्वे के अनुसार, राज्य के चार जिला फैलेरिया से मुक्त पाए गए हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य पूरे राज्य से फलेरिया की रोकथाम का उपाय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *