आईओराकॉन 2025 का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पटना में 

आईओराकॉन 2025 का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पटना में

================================

पटना, 1नवंबर 2025

पटना के होटल चाणक्य में 1 और 2 नवंबर को आईओराकॉन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल आर्थोपेडिक फोरम द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 500 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हुए

 

सम्मेलन का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को आधुनिक हड्डी रोग उपचार तकनीक की जानकारी देना है ताकि वे मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान कर सकें।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रमुख चिकित्सक विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें डॉ रमेश्वर गुप्ता, डॉ दिलीप मजूमदार, डॉ एएनमुखर्जी (आईओरा अध्यक्ष), डॉ पार्थ सारथी सरकार (आईओरा सचिव), डॉ। राजेश गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष), डॉ। जॉन एबेनेज़र, डॉ। मनीष खन्ना, डॉ। वीनस खन्ना सहित अनेक प्रतिष्ठित नाम सम्मिलित रहे।

 

सम्मेलन में रुमेटाइड गठिया और स्पोंडिलोआर्थोपैथी गठिया जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

डॉ एस एस झा ने बताया कि रुमेटाइड गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली स्वयं की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है, जिससे जोड़ों में सूजन, दर्द और विकृति होती है।

वहीं दूसरी ओर डॉक्टर अमूल्य कुमार ने कहा कि गठिया रोग के बारे में आम धारणा बनी हुई है कि यह लाइलाज बीमारी है किंतु अगर हम नियमित रूप से गठिया की दवा खाते रहे तो इस पर कंट्रोल पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *