द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 का भव्य उद्घाटन
मगध वॉरियर्स,नालंदा निंजास,सारण स्ट्राइकर्स ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया
पटना, 11 मार्च 2026
द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के द्वारा हुआ।11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 का बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग का विधिवत उद्घाटन ट्रॉफी का अनावरण कर किया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विशिष्ट अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती बंदना प्रेयसी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण,खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार , बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी, पूर्व निदेशक श्री संजय कुमार, प्राधिकरण के उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार,बिहार कबड्डी संघ के सचिव श्री कुमार विजय भी साथ में इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इससे पहले श्री विनय कुमार और श्रीमती बंदना प्रेयसी ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उन्हें प्रोत्साहित किया। ट्रॉफी का अनावरण के उपरांत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि गणों को प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर श्री सम्राट चौधरी ने उपस्थिति लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास और सहयोग किया जा रहा है। बिहार में कबड्डी का माहौल है और यह ऐसा खेल है जो कहीं भी खेला जा सकता है और बिना किसी खर्च के खेला जा सकता है। आज छह टीमें खेल रही हैं लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि अगली बार बिहार के सभी जिले की टीम इसमें खेल सकें और कबड्डी का विस्तार हो। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय टीम में भी बिहार के खिलाड़ी अपना स्थान बना सकें।
मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार और खिलाडियों के प्रयास से बिहार खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारा प्रयास है कि आने वाले ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों में बिहार के कुछ खिलाड़ी अवश्य रहें और इसी को लक्ष्य बना कर खेल के क्षेत्र में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आज दिन में खेले गए तीन मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं:-
मैच 1
*****
सिवान टाइटंस VS मगध वॉरियर्स
22 पॉइंट्स 49 पॉइंट्स
विजेता :- मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर :- नैंसी प्रिया (मगध वॉरियर्स)
बेस्ट डिफेंडर :- अमिशा कुमारी (मगध वॉरियर्स)
मैच 2
******
सारण स्ट्राइकर्स VS सीतामढ़ी सेंटिनलस
24 पॉइंट्स 17 पॉइंट्स
विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- सोनम कुमारी ( सारण स्ट्राइकर्स )
मैच 3
******
पटना पेलिकन्स VS नालंदा निंजास
15 पॉइंट्स 20 पॉइंट्स
विजेता :- नालंदा निंजास
बेस्ट रेडर :- रिंसी कुमारी (नालंदा निंजास)
बेस्ट डिफेंडर :- आरती कुमारी (पटना पेलिकन्स)
#BSSA #कबड्डी #महिला #पटना #महिला कबड्डी लीग#BWKL
