


=================================
पटना।16 जुलाई 2025
भारत नेपाल सीमा पर SSB के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ड्रोन से निगरानी की जाएगी एवं पहले की अपेक्षा चौकसी और बढ़ाई जाएगी।
उक्त बातें पटना के एसपी सीमांत मुख्यालय पटना के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने कही ।उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी से जून तक अवैध रूप से नेपाल से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले 14 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया गया है, जिनमें आठ चीनी, तीन बांग्लादेशी, एक कनाडाई एवं एक यूक्रेनी और सेनेगल का नागरिक था।
इसी अवधि में मानव तस्करी के 108 मामले में 209 महिलाओं और बच्चों को तस्करों के चंगूल से मुक्त कराया गया, इस दौरान 97 मानव तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया ।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर गश्ति और बढ़ा दी गई है।
आईजी निशित कुमार उज्जवल पद संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे उन्होंने कहा कि सीमा पर चेन ऑफ बॉर्डर रोड बन रही है इससे सीमा के सुरक्षा और मजबूत होगी ।खासकर मानसून के दौरान ज्यादा बारिश या बाढ़ की स्थिति से निगरानी के लिए SSB अलर्ट है ।
नो मैंस लैंड पर 1299 अतिक्रमण थे जिनमें से 1144 को हटा दिया गया है , बचे अतिक्रमण को भी जल्द ही हटा दिया जाएगा। एसएसबी IG ने बताया कि 157 मामलों में 6709 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त किए गए जिनमें चरस ,अफीम, हीरोइन, गांजा ,ब्राउन शुगर आदि शामिल है। इस कार्रवाई में 153 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया SSB ने 38 नक्सलियों को भी पकड़ा। इनमें नक्सलियों के पास से 23 हथियार 1307 जिंदा कारतूस और 31 आईडी बरामद किए गए वहीं नक्सलियों द्वारा 2965 एकड़ में की गई अफीम की खेती को भी नष्ट किया गया।
इसके अलावा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के क्षेत्र में भी SSB का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।वर्ष 2025 में अब तक कुल 1375 महिलाओं और युवाओं को टेलरिंग ,ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रीशियन ,मधुमक्खी पालन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही एमसीए प्रोग्राम के तहत 415 सीमावर्ती ग्रामीण भी लाभान्वित हुए।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी वर्ष 2024 में कुल 2,68,447 पौधे लगाए गए वही 2025 में कुल 1,63,500 पौधे लगाने का भी लक्ष्य है।
