इथियोपिया का हैली गब्बिन ज्वालामुखी करीब 10 से 12 हजार वर्षों के बाद फटा

अफ्रीका के हॉर्न में स्थित इथियोपिया का हैली गब्बिन ज्वालामुखी करीब 10 से 12 हजार वर्षों के बाद फट गया है. विस्फोट के बाद निकलने वाली राख का विशाल बादल (वोल्कैनिक प्लूम) 25,000-45,000 फीट की ऊंचाई पर भारत तक पहुंच गया है. इसके बाद यह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के कई इलाकों की ओर बढ़ेगा. राख का विशाल बादल भारत पहुंचने के बाद हवाई उड़ानों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. सिविल एविएशन विभाग (DGCA) ने सभी एयरलाइंस को सावधानी बरतने और संभावित व्यवधानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *