ईलाज के क्रम में हुइ मौत

नशे की हालत में सो रहे अपने ही दोस्त पर किया जानलेवा हमला,ईलाज के क्रम में हुइ मौत

==============

गुमला जिला रायडीह प्रखण्ड अन्तर्गत सुरसांग थाना के जरजट्टा ग्राम में पिछले 14/09/2025,दिन रविवार (जितया त्योहार) रात्री अपने घर पर सो रहे 28,वर्षिय युवक राजेश खड़िया,पिता स्व डोले खड़िया के पुत्र को गांव के संगे दोस्त चरकु चिक बड़ाईक,उम्र 30,वर्षिय ने अपने सो रहे दोस्त को कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर फरार हो गया, मृतक के परिवार जो जैसे ही घटना का पता चला आनन फानन में उचित ईलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया, घायल राजेश खड़िया का स्थिति नाजुक देखते हुए गुमला सदर अस्पताल के डाॅक्टर रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया, मृतक के परिवार के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रिम्स में सुधार होने के बजाय राजेश का हालत बिगड़ते गया और दिनांक, 23/09/2025,दिन मंगलवार सुबह 10,00, बजे अंतिम सांस लिया, मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, सुरसांग थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुवे कहा आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *