उत्पाद विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब बरामद

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब बरामद

====================

गुमला: उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा गठित टीम ने घाघरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न होटलों एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चाहत होटल, ग्रीन गार्डन, जय माता दी होटल सहित बड़बाड़िह क्षेत्र में जांच की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर बड़बाड़िह स्थित एक झोपड़ी होटल सह घर की तलाशी में 9 बोतल (5.2 लीटर) बियर एवं विदेशी शराब की 5 बोतल (2.25 लीटर) बरामद हुई। साथ ही, एक अन्य होटल सह घर की तलाशी के क्रम में 50 किलोग्राम महुआ तथा 5 लीटर अवैध महुआ शराब भी जब्त की गई।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *