उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का एक्शन भूमि सुधार प्रक्रिया को लेकर नहीं बल्कि भूमाफियाओं से मोटी रकम उगाही प्रक्रिया का हिस्सा है : अरुण यादव

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का एक्शन भूमि सुधार प्रक्रिया को लेकर नहीं बल्कि भूमाफियाओं से मोटी रकम उगाही प्रक्रिया का हिस्सा है : अरुण यादव

≠==========================

 

पटना 05 जनवरी; 2026

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित ‘भूमि सुधार जन कल्याण संवाद’ से साफ स्पष्ट हो गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरी तरह भ्रष्ट अधिकारियों, भूमाफियाओं और दलालों के चंगुल में फंसा हुआ है। नीतीश-भाजपा सरकार के संरक्षण में ही दो दशकों से ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और भूमाफिया फल फूल रहे हैं।

 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों को लेकर उपमुख्यमंत्री सह सुधार विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक्शन सुधार प्रक्रिया को लेकर नहीं बल्कि भूमाफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों से मोटी रकम उगाही प्रक्रिया का हिस्सा मात्र है। भुमि सुधार जन कल्याण संवाद के दौरान छोटे अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का धोंस दिखाकर भूमाफियाओं और बड़े अधिकारियों को मोटी रकम उगाही का संदेश देने का सिर्फ काम करते हैं।

 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नई सरकार गठन का 45 दिन हो गया लेकिन आज तक किसी बड़े भूमाफियाओं, शराब माफियाओं, बालू माफियाओं पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं देखने को मिल रहा है। सरकार का एक्शन गरीबों पर दिख रहा है, गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। गरीबों को बसाने का बदले अतिक्रमण के नाम पर विस्थापित किया जा रहा है।

 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नई सरकार में जबसे सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है तब से प्रति दिन नए नए शिगूफा ही छोड़ने में लगे हुए हैं। द्वय उपमुख्यमंत्री का बयानबाजी के सिवा जमीन पर काम कुछ नहीं दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *