‎एनडीए की जीत जनता के विश्वास की जीत: डॉ. दिलीप जायसवाल

‎एनडीए की जीत जनता के विश्वास की जीत: डॉ. दिलीप जायसवाल

=======================

‎पटना, 9 दिसंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय के उपरांत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों के सम्मान में आभार और अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए।

‎आज सबसे पहले पटना, मुंगेर, बेगूसराय एवं नालंदा और उसके बाद मगध और शाहाबाद के पदाधिकारियों के लिए “आभार एवं अभिनन्दन समारोह” का आयोजन किया गया।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने समारोह में आए सभी समर्पित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और जनता के विश्वास ने ही इस ऐतिहासिक विजय को संभव बनाया है। एनडीए की जीत जनता के विश्वास की जीत है।

‎उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आगे हम सभी साथ मिलकर इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

‎उन्होंने सभी पदाधिकारी साथियों के समर्पण, कठिन परिश्रम और बूथ स्तर तक की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को नमन करते हुए कहा कि आप सभी ने जिस दृढ़ता और निष्ठा के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में योगदान दिया, वही एनडीए की इस अद्भुत सफलता की असली शक्ति है।

‎सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आगे भी इसी ऊर्जा और टीम भावना के साथ जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेता हूँ।

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता ही हैं, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण ही पार्टी को निरंतर मजबूत बना रही है। उन्होंने लोगों से मिलकर विकसित बिहार के सपने को साकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी की भागीदारी ही हमारे कार्यों में ऊर्जा और जोश भरती है।

‎इस समारोह में भाजपा बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, शिवेश राम, लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, सिद्धार्थ शंभू, धीरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं विधायक रत्नेश कुशवाहा, अशोक भट्ट, राजेश झा, आशुतोष कुमार सहित क्षेत्रीय प्रभारी, सह क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *