युवा रोजगार एवं कौशल विभाग द्वारा संचालित केवाईपी केंद्र, राज इंफोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का औचक निरीक्षण
राजीव नगर।
आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग द्वारा संचालित केवाईपी केंद्र, राज इंफोटेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, राजीव नगर का औचक निरीक्षण एसपीएमयू एवं डीएसएम के द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपीएमयू डॉ. मनीष चंद्रा द्वारा केंद्र के दो छात्र आदित्य गौतम एवं प्रिंस कुमार को एमएस ऑफिस के माध्यम से “I Love KYP” विषय पर पोस्टर तैयार करने का कार्य सौंपा गया।
दोनों छात्रों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्कृष्ट एवं रचनात्मक पोस्टर तैयार कर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्रों के कार्य से प्रसन्न होकर एसपीएमयू डॉ. मनीष चंद्रा एवं डीएसएम द्वारा दोनों छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
