करंजटोली के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर मुख्य पथ को किया जाम
======================
पब्लिक आई न्यूज़ घाघरा,
घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ पर करंजटोली मोड़ के समीप सड़क निर्माण की मांग को लेकर उग्र ग्रामीणों एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिसमे बड़ी संख्या में महिला एवम् पुरुष शामिल थे।ज्ञात हो कि गुटवा भाया करंजटोली कच्ची सड़क वर्षों से काफी जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े बड़े गढ़े बन गए हैं। बरसात के दिनों में इसपर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण लम्बे समय से उक्त सड़क की मरमती की मांग करते आ रहे है। लेकिन इसका सुध लेने वाला कोई नही है। विधायक चमरा लिंडा लगातार बारह बरसो से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। फिर भी समस्या जस का तस है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड प्रशाशन उक्त समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं है।जिसका खामियाजा आम ग्रामीण लम्बे अरसे से भुगतने को विवश है। सड़क जाम कर रही बृद्ध महिलाओं ने बताया कि हमलोगों ने बचपन से अब तक सड़क बनते नही देखा। जब हमारे सब्र का बांध टूट गया तब करंजटोली की महिला पुरूष सड़क पर उतरे गए। त्योहारी सीजन मे सड़क जाम की सूचना मिलने पर घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार एवं थाना प्रभारी पुनीत मिंज जाम स्थल पहुँचे और अथक प्रयास बाद लिखित आश्वाशन के उपरांत सड़क जाम हटा दिया गया। जमा लगभग एक घंटा तक रहा।बारिश के बाद सड़क निर्माण कार्य कराने का वादा अंचलाधिकारी ने किया है। *यहां बता दें कि सड़क जाम के क्रम में ही उच्च न्यायालय के लोकपाल को उसी रास्ते से गुजरने का कार्यक्रम था लेकिन उन्हें गम्हरिया के रास्ते नवडीहा के पास निकाल उन्हें गंतब्य तक भेजा गया।* सड़क जाम के क्रम में ब्यवसायिक एवं निजी तथा सवारी वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। जाम में गॉव की सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।
