कोटा तहसील और रतनपुर तहसील में लंबित प्रकरणों पर कार्रवाई की जाएगी
बिलासपुर ,बिलासपुर कोटा सहायक कलेक्टर एसडीएम आई ए एस प्रशिक्षु कोटा अरविंद कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याओं और किसानों की समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से कब्ज पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
रतनपुर महामाया मंदिर के चारों ओर रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे नवरात्रि के समय ट्रैफिक की समस्या ना रहे और किसी के साथ अन्याय भी ना हो। एसडीएम ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को उसको जल्द से जल्द न्याय दिला सके जिससे लोग ज्यादा लंबे समय तक परेशान ना रहे और क्षेत्र का विकास अच्छे से हो सके।
