पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी के दामाद वरुण सिंह ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुशबू सिंह हत्याकांड में SIT जांच और स्थायी अंगरक्षक की मांग

पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी के दामाद वरुण सिंह ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुशबू सिंह हत्याकांड में SIT जांच और स्थायी अंगरक्षक की मांग़

पटना, 7 अप्रैल 2026: बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी के दामाद व उद्यमी वरुण कुमार सिंह ने अपनी बहन खुशबू सिंह की संदिग्ध मौत को लेकर मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर न्याय और सुरक्षा की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में शादी के महज छह महीने बाद उनकी बहन की साजिशन हत्या कर दी गई, और अब इस मामले में आवाज उठाने पर उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों की जान को भी गंभीर खतरा है।

वरुण ने सरकार से विशेष जांच दल (SIT) के गठन, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को स्थायी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बहन खुशबू सिंह की शादी 1 जून 2025 को मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में रहने वाले एनआरआई ई. सुधांशु सिंह से हुई थी।

वरुण का आरोप है कि शादी के दौरान ही लड़के पक्ष की ओर से फार्च्यूनर गाड़ी, लगभग एक करोड़ रुपये के गहने और 51 लाख रुपये नकद की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी को छोड़कर परिवार ने बाकी अधिकांश मांगें पूरी कीं, लेकिन शादी के बाद से ही बहन को गाड़ी और बाद में दिल्ली में फ्लैट की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *