क्यूरियस माइंड्स इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ एकलव्य बैच’ अंतर्गत अध्ययन मात्र ₹500 प्रति माह में 

एकलव्य बैच’ अंतर्गत अध्ययन मात्र ₹500 प्रति माह में

पटना, 23जनवरी 2026

क्यूरियस माइंड्स इंस्टीट्यूट का विधिवत शुभारंभ संस्थापक शिवम कुमार एवं निदेशक साकेत कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। बिहार सरकार में लघु संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने इंस्टिट्यूट का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

यह संस्थान कक्षा 5वीं से 10वीं (CBSE एवं ICSE) के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करता है, जिसकी विशेष पहचान स्कूल विद्यार्थियों के लिए कोडिंग क्लासेस हैं।

 

इसके साथ ही क्यूरियस माइंड्स इंस्टीट्यूट कक्षा 11वीं एवं 12वीं (बिहार बोर्ड एवं CBSE) के लिए आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज की भी प्रभावी तैयारी कराता है। संस्थान की प्रमुख पहल ‘एकलव्य बैच’ है, जिसके अंतर्गत 11वीं–12वीं के साथ-साथ UPSC एवं BPSC हेतु सामान्य अध्ययन मात्र ₹500 प्रति माह में उपलब्ध कराया जा रहा है।

क्यूरियस माइंड्स इंस्टीट्यूट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति और किफायती फीस के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री राजेश पांडेय जी,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री श्याम सुंदर शरण जी,आकाश कुमार (प्रदेश सचिव) तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता श्री गिरधारी सिंह की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *