“गन्ना की उन्नति खेती के लिए पटना ज्ञान भवन में सेमिनार, 9-10 मार्च को होगा आयोजन
================================
पटना,6 मार्च 26
गन्ना उद्योग विभाग के तत्वावधान में 9 और 10 मार्च को ज्ञान भवन में गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के करीब 700 से अधिक गन्ना किसान और देश के करीब 100 वैज्ञानिक शामिल होंगे।
गन्ना की उन्नति खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस सेमिनार के माध्यम से किसानों को कम लागत में गन्ना की अच्छी पैदावार, गन्ना के विकास और विस्तार करने के बारे में जानकारी दी जाएगी
