मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से हजारों छूटी बसावटों तक पहुंची पक्की सड़क”

“मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से हजारों छूटी बसावटों तक पहुंची पक्की सड़क”

==============================

पटना , 6मार्च 26

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और हर छोटे-बड़े टोले को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करने की दिशा में ग्रामीण कार्य विभाग लगातार तेजी से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (अवशेष) के तहत सौ या उससे अधिक आबादी वाले छूटे हुए ग्रामीण टोलों और बसावटों को पक्की सड़कों से जोड़ने के लक्ष्य के साथ पूरे राज्य में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

– इस योजना ने वर्षों से पक्की सड़क की राह देख रहे हजारों ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाया है। अब तक कुल 2,078 बसावटों तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *