गया में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारत माता की आरती, भाजपा नेताओं ने लिया भाग

गया में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारत माता की आरती, भाजपा नेताओं ने लिया भाग

===============================

गया जी, 19मार्च 26

 

गया के मानपुर में गौरच्छनी मोड़ पर हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।

विक्रम संवत २०८३ चैत्र शुक्ल पक्ष नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता की आरती कर क्षेत्र की समृद्धि और शांति की कामना की गई।

साथ ही साथ उपस्थित लोगों द्वारा “विक्रम संवत अमर रहे”, “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक बल्कि राष्ट्रीय चेतना का भी संदेश दिया।

सभी ने एकजुट होकर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ हिंदू नववर्ष का स्वागत किया और एक-दूसरे को नव संवत की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, आयोजक रणजीत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी भाजपा जिला गया, गोलू सिंहउर्फ राहुल कुमार सिंह,मनीष सिंह, मुन्ना जी, अनिल सिंह, पप्पू सिंह, कुंदन यादव और समस्त हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *