गुमला का व्यवसायी हुआ साइबर ठगी का शिकार

गुमला का व्यवसायी हुआ साइबर ठगी का शिकार

हेल्पलाइन नंबर 1930 से मिला मदद

===================

गुमला के अंडा व्यवसायी अकबर खान पिता अमरुद्दीन खान अंबेडकर नगर थाना /जिला गुमला के लिखित आवेदन के आधार पर 8,45000 की साइबर ठगी होने का आरोप में गुमला थाना में कांड संख्या 303/25 दिनांक 12 /9 /2025 को दर्ज किया गया अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई की वादी का एचडीएफसी बैंक गुमला में दो खाता से साइबर ठगों के द्वारा कुल 10,75000 मणिपुर राज्य के इंफाल स्थित यूको बैंक लालालोन ब्रांच के खाता में स्थानांतरित किया गया है कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गुमला पुलिस अवर निरीक्षक गौतम वर्मा एवं गुमला थाना सशस्त्र बल शामिल थे छापामारी दल के द्वारा खाता धारक संदिग्ध का नाम पता सत्यापन के क्रम में यूको बैंक लालालोन ब्रांच के खाता के खाता धारक लुकराम दिनेश मेतआई उम्र 19 वर्ष पिता लूकाराम दीवान मेताई पता खरासोन माखा लेकई थाना लामलाई जिला इंफाल पूर्व मणिपुर है जिसके द्वारा ही 11. 9.2025 को अपने सेल्फ चेक के माध्यम से स्वयं ब्रांच जाकर ₹800000 निकासी किया गया है। जिसे छापामारी दल के द्वारा पकड़ने के पश्चात जब अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया दिनांक 9 10.2025 को अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय इंफाल से ट्रांजिट डिमांड पर गुमला थाना लाया गया है।

यहां बताते चलें कि अकबर खान के साथ जैसे ही यह ठगी की वारदात हुई उन्होंने तुरंत ही 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी जिसके वजह से यह सारा उद्वेदन संभव हुआ साथ ही गुमला साइबर टीम एवं छापामारी दल से गौतम वर्मा एवं उनके साथ गए दल के सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रहे जिसमें गौतम वर्मा की भूमिका विशेष रही।

इस खबर के साथ ही पब्लिक आई न्यूज़ आप सभी को आम जनता को आगाह करना चाहता है कि साइबर ठगी के खिलाफ सावधानी बरते और यदि आप इसके शिकार हो जाते हैं तो जितनी जल्दी हो सके साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क कर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *