गुमला पुलिस की बड़ी सफलता
बियर से भरा ट्रक जप्त
1020 पेटी बीयर बरामद
===================
दिनांक-03/07/2025 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में काफी मात्रा में शराब लोड है जो गुमला वाईपास से राँची जाने वाली है, इस सूचना पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें श्री महेन्द्र कुमार करमाली पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला, पु0अ0नि0 विनय कुमार महतो, स0अ0नि0 सुनिल कुमार एवं गुमला थाना के सशस्त्र बल के साथ थाना से प्रस्थान कर समय 22ः25 बजे पुग्गु वाईपास पहुँचकर वाहन चेकिंग करने के दौरान कुछ देर बाद एक एक ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 गुमला वाईपास रोड से राँची की ओर आते दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा करने पर ट्रक के चालक द्वारा वाहन को तेज गती से राँची की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस गाड़ी से पीछा कर उक्त ट्रक को रोका गया तथा ट्रक के चालक एवं सहयोगी को ट्रक से नीचे उतार कर पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1. ट्रक चालक, अकबर खान, उम्र 21 वर्ष, पिता गुलाब खान, सा0-धीरासर नेत्रद, थाना-चौहटन, जिला-बाढ़मेर (राजस्थान), 2. ट्रक चालक के सहयोगी सरीफ खान, उम्र 22 वर्ष, पे0-सुभान खान, सा0-आलमसर दिनगढ़, थाना-धनउ, जिला-बाड़मेर (राजस्थान) बताया। पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक में रूई लोड है, इस संबंध में कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये और न हीं कोई संतोषजनक जबाव दिये। इससे शक होने पर उक्त दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त ट्रक में रूई के नीचे TUBORG AND KINGFISHER कम्पनी का बीयर 1020 पेटी है, जिसे छुपाकर बिहार ले जाने की बात बताया। उसके बाद ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 को विधिवत् तलाशी लेने पर ट्रक में TUBORG AND KINGFISHER कम्पनी का केन बीयर का पेटी है, सभी केन बीयर के बोतल पर FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा हुआ पाया। शराब की पेटी ज्यादा मात्रा में रहने एवं अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक एवं सहयोगी सहित ट्रक को थाना लाकर ट्रक से शराब की पेटी को उतार कर मिलान करने पर TUBORG केन बियर 500 एम0एल0 का कुल-730 पेटी जिसमें एक पेटी में 24 पीस केन बीयर तथा KINGFISHER कम्पनी का केन बियर 500 एम0एल0 का कुल-290 पेटी जिसमें एक पेटी में कुल-24 पीस, कुल-1020 पेटी केन बीयर मिला। ट्रक रजि0नं0-UP25CT-2916 एवं बीयर को विधिवत् जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया तथा दोनों पकड़ये अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
1. ट्रक चालक अकबर खान, उम्र 21 वर्ष, पिता गुलाब खान, सा0-धीरासर नेत्रद, थाना-चौहटन, जिला-बाढ़मेर (राजस्थान),
2. ट्रक चालक के सहयोगी सरीफ खान, उम्र 22 वर्ष, पे0-सुभान खान, सा0-आलमसर दिनगढ़, थाना-धनउ जिला-बाड़मेर (राजस्थान)
छापामारी दल के सदस्य-
1. श्री सुरेश कुमार यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।
2. श्री महेन्द्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला।
3. पु0अ0नि0 विनय कुमार महतो, गुमला थाना।
4. स0अ0नि0 सुनील कुमार, गुमला थाना।
5. हवलदार नामजन सामद, गुमला थाना।
6. आरक्षी-68 समीर अंसारी गुमला थाना।
7. आरक्षी-09 सुदीप टोप्पो, गुमला थाना।
बरामदगी –
1. ट्रक संख्या-UP25CT-2916
2. TUBORG का केन बियर 500 ML का 730 पेटी
3. KINGFISHER का केन बियर 500 ML का 290 पेटी
कुल-1020 पेटी केन बीयर
4. दो मोबाईल फोन।
