गुमला में ब्राउन शुगर आखिर क्यों नहीं थम रहा

गुमला में ब्राउन शुगर आखिर क्यों नहीं थम रहा……….

======================

 

दिनांक 20/10/2025 को समय 1:15 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला को गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ लड़कों द्वारा ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री किया जा रहा है इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के साथ पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी गुमला पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार महतो एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु छापामारी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुंचा तो एक लड़का वहां से भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित सिंह उम्र 22 वर्ष पिता कन्हैया सिंह दुर्गा नगर थाना व जिला गुमला बताया पश्चात रोहित सिंह के तलाशी लेने पर उसके पेंट के पैकेट से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर पाया गया जिसका वजन 2 ग्राम पाया गया पूछताछ करने पर बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार एवं उसकी बहन राखी कुमारी दोनों पिता स्वर्गीय पप्पू सिंह से उक्त ब्राउन शुगर को खरीद कर लाए हैं उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन शुगर है साथ चलने पर बरामद हो सकता है इसके पश्चात् रोहित सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया उसके बाद छापामारी दल गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुंचकर घेराबंदी किया गया इस पर उपस्थित लोगों से नाम पता पूछने पर अपना नाम राखी कुमारी एवं पंकज कुमार दोनों पिता स्वर्गीय पप्पू साहू लक्ष्मण नगर बताया तत्पश्चात नियमों का पालन करते हुए उसके घर का विधिवत तलाशी लेने पर घर के एक कमरा में पारदर्शी प्लास्टिक में ब्राउन शुगर एवं अलग से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला जिसका वजन करने पर 15 ग्राम एवं 19 पुड़िया को पुड़िया सहित वजन करने पर 4.5 ग्राम पाया तलाशी के क्रम में 9 मोबाइल फोन एवं एक सिल्वर रंग का वेट मशीन छज्जा के ऊपर एक पीला रंग का थैला से कुल 1,93,290 ( एक लाख तिरानबे हज़ार दो सौ नब्बे )रुपया मिला राखी कुमारी से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने भाई अर्पित कुमार के साथ ब्राउन शुगर को स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को बेचते हैं जो लोग पैसा नहीं दे पाते हैं उसका बंधक के रूप में मोबाइल रखते हैं अर्पित कुमार के बारे में पूछने पर बताया कि वह अभी ब्राउन शुगर बचने के लिए बाहर गया है उसके बाद राखी कुमारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त कर गिरफ्तार कर दोनों अभियुतों एवं जप्त सामानों को लेकर थाना वापस आया गया साथ ही इस विषय पर पुलिस अग्रतार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *