गुमला : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अनुश्रवण भारत सरकार के टीम द्वारा किया

गुमला : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अनुश्रवण भारत सरकार के टीम द्वारा किया

=======================

सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच करना इस अभियान का लक्ष्य- शिवानी

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार- निलजा

गुमला 23 सितम्बर: आज भारत सरकार की टीम द्वारा गुमला जिला में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त अभियान का अनुश्रवण किया गया। टीम द्वारा सदर अस्पताल , आयुषमान आरोग्य मंदिर फोरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरी में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा परामर्श का अनुश्रवण किया गया। टीम में भारत सरकार से शिवानी केशरी, निलजा के साथ डां प्रदीप कुमार सिंह, विजय कृष्ण दास थे। टीम द्वारा सर्वप्रथम सदर अस्पताल परिसर स्थित शिविर का अनुश्रवण किया गया। इस अनुश्रवण में सिविल सर्जन डां शम्भूनाथ चौधरी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डां कृष्ण कांत मिश्रा, उपाधीक्षक डां अनुपम किशोर के सहयोग से सभी स्टोल पर जाकर गहनतापूर्वक जांच किया गया। इसके बाद टीम आयुषमान आरोग्य मंदिर फोरी का अनुश्रवण किया गया। जहाँ सीएचओ , एएनएम और सहिया द्वारा दिए जा रहे सेवा की सराहना की। इसके बाद टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरी का अनुश्रवण किया। डुमरी में आयोजित महिलाओं का स्वास्थ्य जांच से खुशी जाहिर की। टीम के सदस्य शिवानी केशरी ने कहा कि इस अभियान में सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को समाप्त होगा। गुमला में यह अभियान सही तरह से चल रहा है। टीम सदस्या निलजा ने कहा कि सभी महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की परिकल्पना सार्थक होगी। इस टीम के साथ जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनन्द, अस्पताल जिरेन कंडुलना, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक आनन्द राम महतो, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकान्त, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश केरकेट्टा, प्रखण्ड आशा फैसिलिटेटर एजरस एक्का, शांता टोप्पो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *