घाघरा प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

घाघरा में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले दो आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

==============

घाघरा थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस बेचते हुए दो लोगों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी मोटरसाइकिल पर घूम-घूम कर मांस बेच रहे थे एक सीसी कतरी के निवासी एनुअल खान और टोटो निवासी सोनू कुरैशी है दो आरोपी लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में प्रतिबंधित मांस बेच रहे थे. गुरुवार सुबह जब वे गोरियाडीह गांव पहुंचे, तो एक ग्रामीण की नजर उनकी मोटरसाइकिल पर टंगी थैली पर पड़ी, जिससे खून टपक रहा था. शक होने पर उसने अन्य ग्रामीणों को बुलाया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई.

ग्रामीणों ने जब थैली खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित मांस मिला. ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से इन आरोपियों पर नजर रख रहे थे. आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे प्रतिबंधित मांस बेचते हैं.इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तुरंत पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई. हालांकि, कुछ ग्रामीणों की मदद से स्थिति को शांत किया गया और तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी पुनित मिंज को दी गई. ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को सुरक्षित पकड़कर रखा. मौके पर थाना प्रभारी पुनित मिंज अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंची और दोनो आरोपियों को प्रतिबंधित मांस और पैशन प्रो पकड़ कर पुलिस ने मांस और वाहन को जब्त कर दोनो आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई. पशु चिकित्सक ने मांस के सैंपल जांच कर प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि की वहीं थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने दूरभाष पर बताया कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित मांस बेच रहे थे इसकी पुष्टि हो गई है अब दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *