चान्हो थाना के नए प्रभारी टिंकू रजक ने संभाला पदभार

चान्हो थाना के नए प्रभारी टिंकू रजक ने संभाला पदभार

=======================

चान्हो

चान्हो थाना के नए थाना प्रभारी टिंकू रजक ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों के एक समूह ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। पत्रकारों ने नव-नियुक्त थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान पत्रकारों ने थाना प्रभारी टिंकू रजक से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र की जन समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीणों को पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर अधिक सहूलियत और राहत मिल सके। नए थाना प्रभारी ने भी क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *