जननायक कर्पूरी ठाकुर*गरीबों के मसीहा*:: शत्रुघ्न प्रसाद भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी
==========================
पटना, 24 जनवरी 2026
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
वही बिहार प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने भी कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि कर्पूरी जी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे , उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ कहा जाता है। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे और उन्हें 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया
उन्होंने पिछड़ों और अति-पिछड़ों के हक के लिए आवाज उठाई। बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए उन्होंने बिहार में मैट्रिक की परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म की।
कर्पूरी जी अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे।उन्होंने बिहार में पहली बार शराबबंदी लागू करने का साहसिक कदम उठाया था ।
ऐसे महान नेता का अनुसरण करना हम लोगों का दायित्व बनता है।
