लोहरदगा दामिनी और सचेत एप से पाएं मौसम की पूर्व सूचना, वज्रपात और भारी बारिश की मिलती है समय से पूर्व जानकारी
====================

आमजनों को सूचित किया जाता है कि खराब मौसम व वज्रपात से जुड़ी जानकारी से अद्यतन (Update) रहने के लिए सरकार द्वारा “सचेत” एवं “दामिनी” एप शुरू किया गया है जिसे कोई भी अपने मोबाईल में एप के रूप में इनस्टॉल कर सकते हैं। इन मोबाइल एप के माध्यम से आपके क्षेत्र के 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में होने वाले वज्रपात की जानकारी मिल सकती है। सचेत ( Sachet) एवं दामिनी (Damini) एप समय से पहले ही बिजली, वज्रपात, ठनका वगैरह की संभावना की सटीक जानकारी देता है। इस एप में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। साथ ही वज्रपात की स्थिति में बचाव कैसे करें, इस बारे में बताया गया है। एप में सुरक्षा के उपाय के अलावा प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी भी दी गई है। दोनों एप; सचेत एवं दामिनी के माध्यम से वज्रपात का पूर्वानुमान लग जाता है और ऐसे में लोगों के पास पर्याप्त समय होता है कि वे सुरक्षित जगह पर चले जाएं। समय रहते जानकारी मिलने पर सतर्क होकर जानमाल की क्षति से बचा जा सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सचेत एवं दामिनी एप को डाउनलोड कर उपयोग करें।
एप के उपयोग के फायदे
उक्त दोनों एप गूगल प्ले स्टोर एवं आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नयी दिल्ली की ओर से विकसित सीएपी आधारित सचेत ( Sachet) एप एकीकृत चेतावनी प्रणाली है, जो वज्रपात से बचाव, सावधानी और सुरक्षा संबंधी भू-लक्षित चेतावनी प्रदान करता है। यह एप भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की ओर से जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट को मोबाइल नोटिफिकेशन और मोबाइल एसएमएस के माध्यम से पहुंचाता है।
वहीं, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित दामिनी एप 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना होने पर उपयोगकर्ताओं को 15-45 मिनट पहले जानकारी दे देता है। एप से ससमय अलर्ट पाने के लिए मोबाईल जीपीएस ऑन रहना चाहिए।
राज्य में इन दोनों एप्स के उपयोगकर्ताओं की संख्या कम है, जिस कारण वज्रपात से संबंधित महत्वपूर्ण चेतावनी जन-जन तक नहीं पहुंच पा रही है।
कैसे डाउनलोड करें
दोनों एप गूगल प्ले स्टोर (Android) या आईओएस ऐप स्टोर (iPhone) पर “Damini Lightning Alert” सर्च करके डाउनलोड करें।
सचेत ऐप (Sachet App)
यह दामिनी ऐप के समान ही खराब मौसम और वज्रपात से जुड़ी जानकारी देता है, जिससे लोग समय पर सतर्क हो सकें और जान-माल की क्षति से बच सकें।
आम जनों से पुनः अपील है कि सचेत और दामिनी एप को अवश्य डाउनलोड करें, ताकि समय पर प्राप्त चेतावनियों के माध्यम से वज्रपात से होने वाले खतरों से बचा जा सके।
दामिनी एप यहां से डाउनलोड करें (For Android) https://play.google.com/store/apps/details?id=com.lightening.live.damini
Sachet एप यहां से डाउनलोड करें (For Android)
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cdotindia.capsachet
