जूनापारा चौकी के अंतर्गत ग्राम नगचूई में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे 5 मवेशियों को कुचल दिया, जिसमें से 4 की मौत और 1 मवेशी गंभीर रूप से घायल 
=============================
बिलासपुर : 15सितम्बर
जूनापारा चौकी के अंतर्गत ग्राम नगचूई में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे 5 मवेशियों को कुचल दिया, जिसमें से 4 की मौत और 1 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों और जूनापारा पुलिस की मौजूदगी में घायल मवेशी का इलाज कराया गया और मृत मवेशियों को दफनाया गया। अभी तक किसी भी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है
राज्य में गौवंश की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जहां सड़कों पर रोजाना गौवंश दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन की लाचारी के कारण ये घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में, रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जहां अज्ञात वाहन ने 17 गौवंश को कुचल दिया था, जिसमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी
लेकिन इस घटना के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी जिस वजह से गोवंश प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार हो रहा है और गोवंश की मौत हो रही हैं
सड़कों पर घूमने वाले लावारिस गौवंश दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हैं। प्रशासन द्वारा इन गौवंशों के मालिकों की तलाश की जा रही है, जो उन्हें लावारिस छोड़ देते हैं।तेज रफ्तार वाहनों के कारण भी गौवंश दुर्घटनाएं होती हैं। वाहन चालक अक्सर गौवंश को बचाने की कोशिश नहीं करते और उन्हें कुचल देते हैं।प्रशासन की लापरवाही भी गौवंश दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। समय पर कार्रवाई नहीं होने से गौवंशों की मौतें बढ़ रही हैं।
बिलासपुर पुलिस अब उन गौवंश मालिकों पर कानूनी कार्रवाई करने जा रही है, जो अपने गौवंश को सड़कों पर लावारिस छोड़ देतेहै। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने गौवंश को कुचला है। प्रशासन को गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, जैसे कि सड़कों पर गौवंशों की निगरानी करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना।
छत्तीसगढ़ सरकार ने गौवंश अभ्यारण्य योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें सड़कों पर घूमने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे गौवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी .
बिलासपुर पुलिस ने गौवंश की सुरक्षा के लिए एक अभिनव अभियान शुरू किया है, जिसमें गौवंश को रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है। इससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद गौवंश दूर से ही नजर आ जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी
