बिलासपुर ,बिलासपुर कोटा क्षेत्र के अंतर्गत वनांचल में स्थित दलहा पहाड़ी दलहा बाबा आश्रम के मुख्य पुजारी पंडित राधेश्याम दास जी ने बताया कि दलहा बाबा का मंदिर आदिकाल से है। यहां पर सिद्ध पुरुष आपसे लगभग सैकड़ो बरस पहले आए हुए थे और लंबी तपस्या की और सिद्धि प्राप्त किया। इसके बाद दलहा बाबा यहां से चले गए, उनके खड़ाऊ और त्रिशूल आज भी रखी हुई है, जिनकी पूजा यहां के लोग करते हैं।
मकर संक्रांति के दिन भव्य मेले का आयोजन भी होता है। मंदिर के पुजारी श्री राधे श्याम दास जी ने बताया कि विश्व की शांति के लिए भारत के हर नागरिक को गुरुवार के दिन दोपहर 2:00 बजे के बाद 1 घंटे हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे संसार में सुख शांति बनी रहे।
आज दुनिया जहां एक तरफ अपना रुतबा कायम रखने के लिए युद्ध लड़ रहा है, वहीं भारत धर्म और अध्यात्म के रास्ते पर चलकर विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ा है।
