दानापुर चुनाव से पहले पुलिसिया छापेमारी से हड़कंप ,राजद खेमे में अफरा तफरी 

Oplus_16908288

दानापुर चुनाव से पहले पुलिसिया छापेमारी से हड़कंप ,राजद खेमे में अफरा तफरी

Oplus_16908288
Oplus_16908288

=============================

पटना, 31अक्टूबर

बीते दिन दानापुर विधायक रीतलाल यादव के घर पुलिस द्वारा अचानक छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके एवं राजद खेमे में हड़कंप मच गया।

पटना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दानापुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा एकदम चढ़ गया। पुलिस ने रीतलाल यादव के रिश्तेदारों एवं कुछ समर्थकों के कई ठिकानों पर अचानक धावा बोलकर छापेमारी करनी शुरू कर दी।

राजद ने इस कार्रवाई को सरकार द्वारा प्रायोजित बताया गया वही रीत लाल यादव की पत्नी एवं पुत्री ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, ताकि उनके पिता के जेल में रहने के बाद परिवार वालों द्वारा जो चुनावी सभा कराई जा रही है उसमें विघ्न डाला जा सके ताकि रीतलाल यादव जी की हार हो ।

गौर तलब है कि वर्तमान दानापुर से विधायक एवं राजद उम्मीदवार रीतलाल यादव को पुलिस ने गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर ली है, वर्तमान में उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *