दिव्यांगजनों का विशेष कृत्रिम अंग,सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु सभी प्रखंडों में  आकलन कैम्प का होगा आयोजन

दिव्यांगजनों का विशेष कृत्रिम अंग,सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु सभी प्रखंडों में

आकलन कैम्प का होगा आयोजन

=======================

 

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको),राँची व जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों एवं वरीष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के भारतीय नागरिक)हेतु छड़ी,वॉकर, व्हीलचेयर,कमोड़,सहित सिलिकॉन फोम तकिया,नी ब्रेस,स्पाइनल सपोर्ट,सरवाइकल,कॉलर आदि एडिप योजना अन्तर्गत मोटराईज्ड ट्राई साईकिल,स्मार्ट फोन एवं दिव्यांगजनों का विशेष कृत्रिम अंग, सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु आकलन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें अधिक से अधिक लाभुको की उपस्थिति अनिवार्य है।कोई भी लाभुक दिव्यांग यंत्रों से वंचित न हो सुनिश्चित किया जायेगा।आकलन कैम्प प्रखण्ड मुख्यालय में

आयोजित की जायेगी,कैम्प का मुख्य दायित्व सम्बंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी होगें एवं सम्बधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इनके संयोजक होगें, कैम्प की तिथि निम्नवत है :-

 

इस दिन यहां लगाया जायेग कैम्प

 

इस कार्यक्रम के तहत 25 नवंबर को सदर मेदिनीनगर,26 को सतबरवा,27 को चैनपुर,28 को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय 29 नवंबर को लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा।इसी तरह 1 दिसंबर को तरहसी,2 को पांकी,4 दिसंबर को मनातू,5 को विश्रामपुर,6 को उंटारी रोड,8 को पाण्डु,9 को पाटन,10 को पड़वा, नवाबाज़र में 11 दिसंबर,12 को छत्तरपुर,13 को नौडीहा बाजार,15 को हरिहरगंज कार्यालय,16 दिसंबर को पिपरा,17 को हुसैनाबाद,18 दिसंबर को मोहम्मदगंज एवं 19 दिसंबर को हैदरनगर प्रखंड कार्यालय में यंत्रो के वितरण हेतु कैंप लगाया जायेगा।

 

एडिप योजना हेतु आवश्यक पात्रता :-

 

यू०डी०आई०डी० कार्ड (न्यूनतम दिव्यांगता 40% से अधिक)

आधार कार्ड ।

आय प्रमाण पत्र (मासिक आय रू0-22,500/- अधिकतम) / राशन कार्ड

 

राष्ट्रीय वयोश्री योजना हेतु आवश्यक पात्रता :-

 

60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के भारतीय वरिष्ठ नागरिक ।

 

बी०पी० एल० राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावथा पेंशन प्राप्ति के प्रमाण पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त आर्थिक स्थिति प्रमाण पत्र (प्रतिमाह रूपये 1500 या उससे कम) ।

 

भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा जारी किया फोटो युक्त पहचान पत्र की छायाप्रति (आधार कार्ड

 

वोटर कार्ड, बी०पी०एल० राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड इत्यादि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *