देश की पहली बच्चों के कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए यूनियन बैंक द्वारा ₹2 करोड रुपए की सहयोग राशि स्वीकृति पत्र प्रदान 

देश की पहली बच्चों के कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए यूनियन बैंक द्वारा ₹2 करोड रुपए की सहयोग राशि स्वीकृति पत्र प्रदान

==================================

पटना, 16 सितम्बर

देश के पहले बच्चों के कैंसर अस्पताल के निर्माण में सहयोग स्वरूप यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा दो करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति पत्र महावीर मंदिर न्यास से समिति के सदस्य को प्रदान की गई।

महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा संचालित महावीर कैंसर हॉस्पिटल पटना की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कैंसर के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, यह कैंसर हॉस्पिटल 100 बेड वाला होगा। इसी अस्पताल के निर्माण में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने₹2 करोड़ की राशि प्रदान करने की स्वीकृति पत्र आज सौंपी।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से अंचल प्रमुख पटना श्री गुणानंद गामी द्वारा महावीर कैंसर संस्थान के डॉक्टर एलबी सिंह तथा बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य श्री साइन कुणाल को स्वीकृति पत्र सुपुर्द किया।

उक्त अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के श्री रणजीत सिंह, उप अंचल प्रमुख पटना श्री विजय कुमार राय, उप अंचल प्रमुख पटना श्री मुकेश कुमार ,क्षेत्र प्रमुख पटना तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *