धनबाद स्टेशन पर पकड़े गए 41.22 लाख:हिरासत में दो लोग
==================
रेलवे स्टेशन पर स्कैनर मशीन ने पकड़ी नोटों की गड्डियां, RPF ने आयकर टीम को बुलाया
धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दो लोगों के पास से 41 लाख 22 हजार चार सौ रुपये जब्त किये. सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब आरपीएफ टीम ने दो यात्रियों को बड़ा बैग ले जाते देख कर रोका. कहा बैग को स्कैनर मशीन में डालें. इस पर दोनों यात्रियों ने पहले आना-कानी की. फिर स्कैनर मशीन में बैग को डाला. मशीन में बैग के अंदर कुछ पैकेट नजर आया. खोलने पर उसके अंदर नोटों की गड्डी मिली.
आरपीएफ ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी. इसके बाद आयकर की टीम धनबाद स्टेशन पर पहुंच गयी. दोनों व्यक्ति मनईटांड़ के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. उनके पास पैसा कहां से आया और कहां ले जा रहे थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है.
