नए वर्ष में बंपर बहाली एवं रोजगार सृजन की पहल: बीजेपी मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद

नए वर्ष में बंपर बहाली एवं रोजगार सृजन की पहल

पटना, 30 दिसंबर 2025

बीजेपी दिव्यांग प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में ही 46000 पदों की बहाली की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही एनडीए सरकार ने चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने की प्रारंभिक शुरुआत कर दी है।

बीते दिनों शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में 46000 पदों की बहाली की प्रक्रिया का घोषणा के साथ-साथ विभिन्न विभागों में भी नए वर्ष के प्रारंभ में बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी साथ ही साथ राज्य में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

शत्रुघ्न प्रसाद ने सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा रोजगार सृजन की जानकारियां भी अवगत कराई गई।

*रोजगार सृजन के प्रमुख पहलू:*

– शिक्षा विभाग में 46,000 पदों पर बहाली

– अन्य विभागों में भी रोजगार सृजन को प्राथमिकता

– तीन नए विभागों का गठन: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग

– औद्योगिक क्रांति के लिए 2025-2030 का लक्ष्य

– 143 निवेश प्रस्ताव, 27 हजार करोड़ का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *