नए साल का तोहफा: रतनपुर कोटा मार्ग पर पुल का निर्माण लगभग पूरा

रतनपुर कोटा मार्ग पर पुल का निर्माण 95% पूरा हो चुका है और नए साल में यह जनता को समर्पित किया जाएगा। ठेकेदार के अनुसार, 14 जनवरी मकर संक्रांति तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयास से पुल का निर्माण किया गया है। लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है, क्योंकि 2 साल से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस पुल के बनने से लोरमी मुंगेली और कोटा जाने वालों के लिए काफी आसानी हो जाएगी, खासकर लोरमी जाने वालों के लिए। लोगों ने क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव को आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने जनता की समस्याओं को देखते हुए इस पुल का निर्माण जल्द पूरा करवाया है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करते रहेंगे।

यह परियोजना लगभग 1 साल 2 महीने में पूरी हुई है और इसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *