पटना नगर निगम की सड़क पुनर्स्थापन एवं सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, 30 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश

पटना नगर निगम की सड़क पुनर्स्थापन एवं सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा

पटना, 10 अप्रैल 2026 – पटना नगर निगम मुख्यालय द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा एवं अपर नगर आयुक्त श्री राजन सिन्हा द्वारा प्रमंडलों में निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क पुनर्स्थापन परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा में नगर आयुक्त ने कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संवेदकों को कड़ी फटकार लगाते हुए 30 मई तक सभी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया।

अभियंताओं ने बताया कि पिछले वर्ष आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सड़क खुदाई कार्य रोक दिया गया था, जिसके कारण परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई।

संवेदकों ने तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *