पटना नगर निगम द्वारा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सशक्त अभियान शुरू

================
पटना
पटना नगर निगम ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक सशक्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख कमर्शियल क्षेत्रों में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों से अवगत कराना था।
*जागरूकता रैली के प्रमुख बिंदु*
– रैली में “प्लास्टिक का दानव” के माध्यम से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
– पटना नगर निगम की टीम ने नागरिकों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने, जैसे कपड़े या जुट का थैला, और कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
– रैली में “प्लास्टिक का दानव” के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं रोका गया, तो यह भविष्य में बीमारियों, प्रदूषण और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा।
