पटना में बनेगा देश का सबसे बड़ा हड्डी अस्पताल, 26 हजार से अधिक रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति

oplus_0

पटना में बनेगा देश का सबसे बड़ा हड्डी अस्पताल, 26 हजार से अधिक रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति

================================

पटना, 25नवंबर 25

 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चौथी बार कार्यभार संभालने के बाद बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पटना में देश का सबसे बड़ा हड्डी अस्पताल बनाया जाएगा, जो बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इस अस्पताल के निर्माण से राज्यभर के हड्डी से जुड़े रोग से पीड़ित मरीजों को लाभ होगा।

 

लोकनायक जय प्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल के पास 215 करोड़ की लागत से ऑर्थो हॉस्पिटल बनाया जाएगा, जिसका निर्माण तीन महीने में पूरा करा लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों और दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्तियों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। करीब 26 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई अंतिम चरण में है, जिसमें फॉर्मासिस्ट, ड्रेसर, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, शल्यकक्ष सहायक, ईसीजी टेक्नीशियन, दंत विज्ञानी आदि शामिल हैं ।

 

एनएचएम के माध्यम से भी मानव बल की नियुक्ति की जा रही है, जिसमें 220 नेत्र सहायक, 1504 आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, पांच हजार से अधिक एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सक के 36, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 449 एवं 216 सीएचओ की नियुक्ति एक महीने में पूर्ण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *