- पटना में भूकंप-रोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

=================================
पटना, 8 अक्टूबर2025
पटना में भूकंप-रोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) सहयोग कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय राजमिस्त्रियों को भूकंप-रोधी भवन निर्माण तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि राज्य में सुरक्षित एवं आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।
यह प्रशिक्षण की अवधि 10 दिनों की होगी ,प्रशिक्षण अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर, प्रतीक्षा भवन, अशोकपुरी रोड, पटना दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में स्थानीय राजमिस्त्री को प्रशिक्षित किया जाएगा, प्रशिक्षण के उपरांत
भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र, औजार, इंडक्शन किट प्रदान की जाएगी और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ₹7000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार में सुरक्षित एवं आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय राजमिस्त्रियों को भूकंप-रोधी भवन निर्माण तकनीकों में दक्ष बनाया जा सकेगा, जिससे भविष्य में होने वाले भूकंप के प्रभाव को कम किया जा सकेगा
