पटना में Dreamline CBSE स्कूल का भव्य उद्घाटन

Oplus_16908290

पटना में Dreamline CBSE स्कूल का भव्य उद्घाटन

बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया लोकार्पण

===============================

पटना , 21 फ़रवरी 2026

 

पटना के खेमनीचक स्थित गोलकी मोड़ के पास Dreamline CBSE स्कूल का उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने फीता काटकर स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की ।

 

उद्घाटन के बाद मंत्री ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और स्मार्ट क्लास सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई अत्यंत आवश्यक है। Dreamline स्कूल में बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल सराहनीय है।

 

स्कूल के प्राचार्य एस. संगम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की भावी योजनाओं की जानकारी दी।

 

समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और स्वागत भाषण के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि Dreamline CBSE स्कूल में स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, पुस्तकालय, खेलकूद की सुविधा और अनुभवी शिक्षकों की टीम उपलब्ध है। प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करना है।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में एक और आधुनिक विद्यालय खुलने पर खुशी जताई और इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

इस अवसर पर स्थानीय विधायक Ramanand Yadav, विधायक Sanjay Gupta, विधायक Dr. Mukesh Roshan, पूर्व विधायक Vijay Samrat, अनंत कुमार राय, धरम दत्ता शर्मा, डीएसपी Kripa Shankar Azad, निहार भूषण, फिरोज आलम, शैलेन्द्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *