पलामू के रामगढ़ में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में चार लोग जख्मी……..

पलामू के रामगढ़ में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में चार लोग जख्मी……..

======================

 

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव में गुरुवार को अचानक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगी थी. आग बुझाने के प्रयास के दौरान यह ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट की चपेट में चार लोग आए हैं, जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी दो व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. ब्लास्ट में घर का भी नुकसान हुआ है और दीवार क्षतिग्रस्त गई है!

खाना बनाने के दौरान लगी आग

दरअसल, कृष्णा चंद्रवंशी नामक व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए मेदिनीनगर गए थे. घर में 15 वर्षीय पोता मौजूद था. पोता बृजभान कुमार, खाना बना रहा था, इसी क्रम में सिलेंडर में आग लग गई. बृजभान कुमार ने आग लगने की जानकारी आसपास के पड़ोस में रहने वाले ग्रामीणों को दी. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घर के अंदर मौजूद सिलेंडर में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया!!

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

ग्रामीण आग बुझाने के लिए पानी एवं रेत का इस्तेमाल कर रहे थे. इसी क्रम में सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट की चपेट में ज्ञानी मोची अरुण मोची एवं दो अन्य ग्रामीण आ गए थे. गंभीर रूप से जख्मी ज्ञानी मोची एवं अरुण मोची को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है!!!

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

विस्फोट में कृष्ण चंद्रवंशी के किचन की दीवार को नुकसान हुआ है जबकि घर के अंदर सीधी में लगे एस्बेस्टस उड़ गई है. रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *