पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

===============================

पटना

पटना में सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल और 40 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक बी के पाल ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

 

शोक परेड, बैंड द्वारा सलामी और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले एक वर्ष में देशभर में 191 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।सशस्त्र सीमा बल के 6 बलकर्मी भी शहीद हुए।समारोह में उप-महानिरीक्षक बी के पाल, रुडोल्फ अल्वारेस, के. रंजीत, एल. जितेन सिंह और सुब्रता सहा राय सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *