प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करोड़ों जनता का अपमान – जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करोड़ों जनता का अपमान – जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद

==================================

पटना, 28 अगस्त 2025

 

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने आज एक बयान जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दरभंगा में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र का अपमान है और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज हैं। उनके खिलाफ अपशब्द कहना करोड़ों भारतीयों का अपमान है। ऐसे शर्मनाक और अशोभनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

 

इसी तरह लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जमुई से सांसद रहे चिराग पासवान की मां के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। यह कांग्रेस और आरजेडी की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में उनके कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग किया यह बताता है कि कांग्रेस और आरजेडी की राजनीति जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि गाली-गलौज और अराजकता पर आधारित है।

 

बिहार की जनता सब जानती है। वह ऐसे असंसदीय और असभ्य व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी को करारा सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *