बिलासपुर कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतखण्डी में अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

बिलासपुर कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतखण्डी में अवैध कब्जा

रतनपुर,बिलासपुर

बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतखण्डी में एक व्यक्ति द्वारा निजी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस मामले में मौन है। रमेश गुप्ता नामक व्यक्ति के पास 2 एकड़ 92 डेसिमल निजी भूमि है, लेकिन उसने लगभग 10 से 12 एकड़ भूमि पर कब्जा कर रखा है। वन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन की मिलीभगत है।

रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत की आंखें बंद हैं, जो अवैध कब्जे को लेकर चिंताजनक है। तहसीलदार शिल्पा भगत पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या सरकार में बैठे किसी व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को?

रतनपुर तहसील एवं कोटा तहसील में भ्रष्टाचार बड़ी मात्रा में शामिल है, लेकिन प्रशासन इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहा है? यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब प्रशासन को देना होगा।

ग्राम पंचायत के सरपंच से जब बात हुई तो उसने बताया रमेश गुप्ता नाम के व्यक्ति जो की बिलासपुर में रहते हैं उनकी लगभग तीन एकड़ भूमि निजी है जब हमने उनसे पूछ बोला वहां पर तो लगभग 10 से 12 एकड़ भूमि पर जेसीबी और ट्रैक्टर चल रहा है तो उसने बताया हमें इस विषय में की जानकारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *