बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना
बिलासपुर छत्तीसगढ़,बिलासपुर के अपोलो चौक में लिंगियाडीह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही तोड़-फोड़ के विरोध में जुटी जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णु देव की सरकार आम जनता के साथ अन्याय कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही दिखा रही है, लेकिन इस तानाशाही को चलने नहीं दिया जाएगा।
भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी की गारंटी थी कि किसी का घर नहीं उजाड़ा जाएगा, लेकिन बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में गरीबों का घर उजाड़ा जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों का आशियाना उजाड़ने पर तुली हुई है।
इस जनांदोलन में मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अटल श्रीवास्तव, क्षेत्र कोटा विधानसभा के विधायक ने कहा कि इस जनता के साथ हो रहे अन्य को हम और हमारी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा ।
