बिहार के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का दायित्व मिला, उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं: शत्रुघ्न प्रसाद
=======================
पटना, 15दिसम्बर 25
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गये ,बिहार भाजपा प्रदेश के सभी जिला सदस्य एवं पदाधिकारी जश्न मनाने लगे कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमें। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभाने का मौका मिला है। बिहार प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक गणेश कुमार, दिव्यांग प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी. शत्रुध्न प्रसाद ने शुभकामनाएं दी
